Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरकला-विज्ञान का प्रकृति के साथ सामंजस्य सुखी जीवन का आधार है -...

कला-विज्ञान का प्रकृति के साथ सामंजस्य सुखी जीवन का आधार है – बिशप यूजीन जोसेफ

  • हैपी लाइफ प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रसन्न जीवन पर आधारित परियोजना प्रस्तुत किया

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में हैपी लाइफ विषय पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने सुखमय जीवन पर आधारित विभिन्न परियोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरूआत वाराणसी धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप यूजीन जोसेफ के कर कमलों से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात बच्चों ने मनमोहक प्रार्थना नृत्य किया। ईश वंदना के बाद प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर द्वारा रचित गीत प्रकृति हमारी माँ पर आधारित सुंदर नृत्य बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस गीत को स्वर स्वयं फादर ने दिया था। चंचल सिंह एवं अंशू सोनी के दिशा निर्देशन में बच्चों ने क्रियात्मक कविता का पाठ किया। लिली पॉल के निर्देशन में बच्चों ने देशभक्ति गीत पर आधारित नृत्य किया। जजों ने विभिन्न मॉडलों को ध्यान पूर्वक परखा और निर्णय दिया। मुख्य अतिथि के रूप में बिशप यूजीन जोसेफ ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि कला एवं विज्ञान जब प्रकृति के अनुकूल होता है तो सुख देता है। संगीत, साहित्य, कला का हमारे जीवन को सुखमय बनाती है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने समस्त अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अभिभावकों के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।