Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरकरंट की चपेट मे आने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

करंट की चपेट मे आने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी गांव में घर के पीछे गिरे केबल तार को मोड़कर रखते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से भतीजे की मौत हो गई। वही झुलस कर चाचा भी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ेरी गांव निवासी विजय बहादुर सिंह अपने घर के पीछे रात में आंधी तूफान से गिरे केबल तार को मोड़ रहे थे। केबल तार बीच में कही पर कटे होने से उसमें धारा प्रवाहित हो रही थी। जिससे केबल तार को मोड़ रहे विजय बहादुर करंट की चपेट में आ गए। वही चाचा को करंट से झुलसते देख बचाने के लिए दौड़े भतीजे संतोष सिंह (43) भी करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।