Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरकमला हास्पिटल पर महा मेगा कैंप का हुआ आयोजन

कमला हास्पिटल पर महा मेगा कैंप का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के मीरपुर तिराहे पर स्थित कमला हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च ट्रामा सेंटर पर क्रिसमस डे के अवसर पर महा मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस महामेगा कैंप में मानसिक रोग, पेट रोग, मस्तिष्क रोग, बीपी, शुगर, हड्डी एवं नस संबंधी बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श दिया गया और उनका मुफ्त में इलाज भी किया गया।
इस महामेगा कैंप में दूर दराज से आए हुए जाने माने डाक्टर मोहम्मद अरशद, डाक्टर एमपी सिंह व डाक्टर हितेश शुक्ला, डॉक्टर यशस्विनी उपाध्याय, डाक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर आरबी चौहान, डा. राजेश सिंह, डा. राकेश सिंह, डा. रायसाहब व डाक्टर आनंद चौधरी आदि उपस्थित रहे। बता दें कि कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर आरबी चौहान ने आए हुए सभी रोगियों का एवं सभी उपस्थित डॉक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष क्रिसमस डे के अवसर पर होता रहेगा जिससे कि गरीब असहाय लोगों की सेवा सदैव कर सके।