Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकट पॉइंट के विवाद को लेकर दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज

कट पॉइंट के विवाद को लेकर दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर हौज टोल प्लाजा बंदीपुर कट प्वाइंट के पास बैरियर लगाए जाने को लेकर उपजे विवाद में सोशल मीडिया पर वायरल दो विडियो में एक युवक को पकड़कर पिस्टल छीने जाने तथा एक निजी कार के फ्रंट शीशे पर फायरिंग किए जाने के दो निशान के वीडियो वायरल हुए थे।

इसके सम्बंध में शनिवार की ही देर रात्रि जलालपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। शनिवार को हौज टोल प्लाजा के बंदीपुर कट प्वाइंट के पास बैरियर लगाने को लेकर जलालपुर के कोड़री गांव के दो पक्षो में कहा सुनी हो गई थी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के ऊपर मारपीट फायरिंग इत्यादि से संबंधित आरोप लगाए हैं। जलालपुर कोड़री  गांव निवासी आशुतोष सिंह ने जलालपुर थाने पर दी हुई। तहरीर में आरोप लगाया है कि वह शनिवार की दोपहर हौज टोल प्लाजा के पास मौजूद था और वहीं पर कोड़री गांव निवासी विकास सिंह हैप्पी से उसका टोल बैरियर को लेकर विवाद हो गया और विकास के पक्ष के लोगों ने उसे मारा पीटा और उसके अवैध असलहे छीनकर अपनी कार के फ्रंट शीशे पर उसे फसाने की नियत से दो राउंड फायर कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके विपरीत दूसरे पक्ष से विकास सिंह हैप्पी ने जलालपुर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पिछले दो-तीन दिनों से हौज टोल प्लाजा पर खड़े होने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आशुतोष सिंह शनिवार की दोपहर असलहा लेकर आया और उसके पक्ष के लोगों को धमकाने लगा। इसके बाद उसके पक्ष के लोगों ने उसे पिस्टल सहित दबोच लिया और उसके लोगो ने असलहे को ले जाकर जलालपुर थाने में जमा कर दिया। पुलिस दोनों पक्षो की तहरीर को लेकर केस को दर्ज कर लिया है और अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

तालाबों के सीमांकन और चिन्हांकन के लिए एसडीएम को लिखा पत्र

जौनपुर धारा,गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी ने नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के सभी 15वार्डों में स्थित कुल 57तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर को पत्र लिखकर लेखपालों को तालाब के सीमांकन और चिन्हांकन करके पत्थरगड्डी के लिए निर्देशित करने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी शशिकांत तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में कुल 57तालाब हैं। जिसमें कई तालाब अतिक्रमण से अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गए हैं तो वहीं कुछ तालाबों पर तेजी से अतिक्रमण किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी को संज्ञान में लाते हुए पत्र लिखकर क्षेत्रीय लेखपाल को इन सभी तालाबों की सीमांकन तथा पत्थरगड्डी करने को निर्देशित करने के लिए मांग की गई है। जल्द ही नगर पंचायत प्रशासन इन सभी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्यवाही शुरू करेगा।