― Advertisement ―

spot_img

महंगाई की मार और गैस किल्लत के बीच पिसती आम जनता

देश में बढ़ती गैस किल्लत और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जमाखोरी और प्रशासनिक विफलताओं के बीच गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीकंपनी विंग्स लाइफस्टाइल ने अब लैपटॉप सेगमेट मे उतरने का किया ऐलान

कंपनी विंग्स लाइफस्टाइल ने अब लैपटॉप सेगमेट मे उतरने का किया ऐलान

ऑडियो और स्मार्टवॉच सेगमेंट की कंपनी विंग्स लाइफस्टाइल ने अब लैपटॉप सेगमेट मे उतरने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने उपभोक्ता सेगमेंट, गेमिंग और क्रिएटर लैपटॉप लॉन्च करने की योजना के साथ आने की तैयारी है. कंपनी ने अपने पहले नए लैपटॉप का नाम नुवोबुक सीरीज रखा है. सितंबर के बीच में फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट के तौर पर इसे लॉन्च किया जाएगा. घरेलू भारतीय लाइफस्टाइल टेक ब्रांड, अपने लैपटॉप को भारतीय युवाओं को ध्यान में रखते हुए आकर्षक निर्माण और शानदार कलर ऑपशन के साथ इंटेल प्रोसेसर द्वारा संचालित होंगे.

लैपटॉप के मॉडल

खबर के मुताबिक, कंपनी (Wings Lifestyle) ने कहा कि कस्टमर सेंट्रिक सोच और मेक इन इंडिया की हालिया सरकारी पहल और लोकल मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा देने से प्रेरित था. नुवोबुक सीरीज में एंट्री लेवल के लैपटॉप से लेकर एस1, एस2, वी1 और प्रो मॉडल शामिल होंगे जो ब्राउज़िंग, मनोरंजन से लेकर कोडिंग, डिजाइन, संपादन और गेमिंग जैसी जरूरत के लिए आदर्श है. लैपटॉप (Laptop) हल्के एल्यूमीनियम मिश्र धातु से बने हैं और फुल एचडी डिस्प्ले, 65W टाइप-सी चार्जिंग, 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ और विंडोज 11 ओएस से लैस हैं. नुवोबुक प्रो में ऐड-ऑन के रूप में बैकलिट कीबोर्ड और 180 डिग्री हिंज भी है.

लैपटॉप की कीमत होगी कम

कंपनी को लगता है कि लैपटॉप (Wings Lifestyle Laptop) कैटेगरी के लिए वह तैयार है, क्योंकि मौजूदा पुराने प्लेयर्स और सस्ते (20 हजार से कम) लैपटॉप ब्रांड्स के बीच एक अलग अंतर है, जिसका अभी तक दोहन नहीं किया गया है. विंग्स के लैपटॉप की कीमत इस इनसाइट के मुताबिक होगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि भारतीय ग्राहकों के पास एक किफायती, घरेलू भारतीय लैपटॉप ब्रांड है. विंग्स के को-फाउंडर निशित शर्मा ने कहा कि नवंबर से, हमारे लैपटॉप 100 प्रतिशत भारत में बने होंगे और हम इसे हासिल करने के लिए पहले से ही लोकल मैनुफैक्चरर के साथ जुड़े हुए हैं.

Share Now...