Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeमनोरंजनओवरवेट होने के चलते राधिका आप्टे को एक मूवी से धोना पड़ा...

ओवरवेट होने के चलते राधिका आप्टे को एक मूवी से धोना पड़ा था हाथ

‘मिसेज अंडरकवर’ में धमाल मचाने को तैयार राधिका आप्टे को ओवरवेट की वजह से एक फिल्म से हाथ धोना पड़ गया था. एक्ट्रेस ने खुद किया इस बात का खुलासा.राधिका आप्टे की अपकमिंग मूवी ‘मिसेज अंडरकवर अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से राधिका आप्टे अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसी बीच राधिका ने इस बात का खुलासा किया है कि उनके शुरुआती टाइम में एक्ट्रेस को ओवरवेट की वजह से एक फिल्म से हाथ तक धोना पड़ गया था.राधिका आप्टे ने फिल्म कंपैनियन से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया कि, ‘उन दिनों मेरा वजन तीन से चार किलो ज्यादा था. उन दिनों मुझे अक्सर मेरे जिस्म के कुछ हिस्सों को बदलने के लिए कहा जाता था. तब मुझे एक फिल्म से भी हाथ धोना पड़ गया था.’ राधिका आप्टे ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, ‘मुझसे कहा जाता था कि तुम्हारी नाक बड़ी क्यों नहीं है और ब्रेस्ट छोटे क्यों हैं. हालांकि अब हम लोग इन सब के बारे में बात कर सकत हैं. उस टाइम हमारे पास सपोर्ट सिस्टम भी नहीं था और अवेयरनेस की बहुत कमी थी, शायद इसी वजह से उनकी बॉडी का मजाक उड़ाया जाता था.’इन सब बातों के अलावा राधिका आप्टे ने पीटीआई से बात करते हुए ‘मिसेज अंडरकवर’ के बारे में भी बताया. एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘ये फिल्म जासूसी कॉमेडी के साथ बनी अनएक्सप्लोर्ड जोनरा की मूवी है. मुझे फिल्म के कैरेक्टर ‘दुर्गा’ से बहुत प्यार है, जो कि ईमानदार, मजाकिया और अनाड़ी भी है. इसके साथ वो खुद को लेकर सिन्सेयर नहीं है. ये फिल्म मेरी पावर जर्नी की तरह है.अपनी बात को आगे बताते हुए राधिका आप्टे ने आगे कहा कि, ‘हर घऱ में एक ‘दुर्गा’ होती है, जो बस अपना काम करती है और जिसे उसका हक भी नहीं मिलता है. मेरी ये फिल्म  सोसायटी की पुरुषवादी सोच से लड़ती हुई नजर आने वाली है.