Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरऑटो से दबकर छात्र की हुई मौत,  परिजनों में छाया मातम

ऑटो से दबकर छात्र की हुई मौत,  परिजनों में छाया मातम

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत भटेवरा गांव में मंगलवार की दोपहर स्कूली गाड़ी से घर वापस आते समय झटका खाकर नीचे गाड़ी के नीचे आ जाने से छात्र की मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी रविन्द्र चौहान का चार वर्षीय लड़का आयुष कुमार चौहान गांव में ही स्थित कलावती माडर्न पब्लिक स्कूल भटेवरा में एलकेजी में पढ़ता था। बारह सितम्बर दिन मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे छुट्टी हुई तो घर जाने के लिए स्कूल वाली ऑटो में बैठ गया और बीच रास्ते में झटका खाकर वह नीचे गिर गया और ऑटो से दबकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। उस दिन स्कूल के प्रिन्सिपल अखिलेश यादव ही ऑटो चला रहे थे और वह किसी तरह उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर ले गये जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस घटना से परिजनों मातम छा गया है। मृतक छात्र दो भाईयों में पहले नम्बर पर था। मृतक के पिता रविन्द्र चौहान गोधना बाजार में सिलाई करके अपने जीवन-यापन करते हैं।