Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरगाजे बाजे के साथ घर-घर से ली गई मिट्टी

गाजे बाजे के साथ घर-घर से ली गई मिट्टी

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत नगर पंचायत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह नें भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत केराकत नगर पंचायत के 11वार्डों में कलश यात्रा निकालकर नगर वासियों से अक्षत के रुप में चावल तथा मिट्टी को संचित किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह नें कहा कि देश हित में भूमिका निभानें वाले राष्ट्र प्रेमियों के घर से मिट्टी लीजा रही है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बननें वाले अमृत वाटिका में गाँव के सभी स्वतंत्रता सेनानीयों एवं शहीदों के साथ-साथ आम जनता के आंगन की मिट्टी का प्रयोग होगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मेहीलाल गौतम, कार्यक्रम के प्रभारी एवं जिला महामंत्री भाजपा अनुसूचित मोर्चा अजय सोनकर शास्त्री, केराकत मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार सिंह,मण्डल महामंत्री विवेक सिंह, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष केराकत मोहम्मद असलम खाँन, सोशल मीडिया संयोजक कीर्तिमान सिंह, सेक्टर प्रभारी दिलीप सोनकर, आईटी संयोजक अजीत सिंह, सोशल मीडिया संयोजक मण्डल केराकत विश्वजीत, सुरेन्द्र यादव, राजेंंद्र चौधरी, केराकत नगर पंचायत के कम्प्यूटर आपरेटर अमित कुमार साहनी, मिश्रा यादव, असलम मन्सूरी, विनोद यादव, सूरज, पंकज आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।