― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरएसपी के आदेश पर दो के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का...

एसपी के आदेश पर दो के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। मोबारकपुर गांव में एक पखवाड़ा पूर्व अवैधरूप से महिला की भूमि कब्जाने की नीयत से उसके घर में घुसकर उसे मारपीट कर घायल कर देने के मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। गांव निवासी नादिरा खातून का आरोप है कि बीते 14जून की शाम लगभग छः बजे रामबरन यादव और आयूष यादव पता अज्ञात, उसके घर पहुंच रिहायशी घर को अपनी जमीन में बताकर उसे खाली करने को कहा। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों उसे गालियां देने लगे। यह भी आरोप है कि वह जान बचाकर अपने घर के भीतर भागी तो पीछे से वे दोनों भी घर में घुस गये। लात घूंसो से उसकी पिटाई करने लगे। आरोप लगाया कि घटना की सूचना दूसरे दिन थाने पर दी गई। जहां उसे डांट कर भगा दिया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोनों आरोपितों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट,जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Share Now...