Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरइण्टर मीडिएट में फेल होने पर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

इण्टर मीडिएट में फेल होने पर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मछरहट्टा (रासमंडल) मोहल्ला में शुक्रवार की रात नौ बजे किशोरी का कमरे में फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्वजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चर्चा है कि इंटर मीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। उक्त मोहल्ला के अनूप कुमार उपाध्याय की वैष्णवी उपाध्याय उर्फ आशी (16)इस वर्ष इण्टर मीडिएट की परीक्षा में फेल होने जाने के बाद से बहुत तनाव में चल रही थी। शाम को वह घर में दूसरी मंजिल पर कमरे में चली गई। रात लगभग नौ बजे परिवारीजन ने उसे नीचे आने के लिए आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न होने पर ऊपर गए तो कमरे में पंखे में साड़ी से फंदे के सहारे लटका शव दिखाई पड़ते ही घर में कोहराम मच गया। स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। शव फंदे से उतरवाकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृत वैष्णवी उपाध्याय के स्वजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।