― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम की पहल लाई रंग न्यायिक कार्य पर लौटेंगे अधिवक्ता

एसडीएम की पहल लाई रंग न्यायिक कार्य पर लौटेंगे अधिवक्ता

जौनपुर धारा, केराकत। तहसील में बार-बेंच के बीच काफी दिनों से चले आ रहे गतिरोध को उस समय विराम लग गया जब एसडीएम सुनील कुमार भारती ने पहल करते हुए बुलाई गई अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में सौहार्दपूर्ण वार्ता सफल रही। बार बेंच ने वार्ता कर अपने सभी गिले शिकवे दूर कर पुनः न्यायिक कार्य पर शुक्रवार को प्रारंभ करने का निर्णय लिया।

उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती के आमंत्रण पर बार बेंच के बीच बुधवार को एक बैठक तहसील सभागार में संपन्न हुई। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की उपस्थिति में बार एसोसिएशन केराकत अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह एडवोकेट, महामंत्री मुकेश शुक्ला एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम बच्चन राम एडवोकेट, नमः नाथ शर्मा एडवोकेट, शारदा प्रसाद यादव एडवोकेट, राजमणि यादव एडवोकेट, मांधाता सिंह एडवोकेट सहित आदि अधिवक्ता इस बैठक में शामिल रहें। बैठक में सर्वसम्मत से बार बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया, तथा पूर्व में हुए किसी बात को लेकर उत्पन्न विवादों को समाप्त कर वादकरियों के हित में न्यायिक कार्य प्रारंभ किया जाना आवश्यक बताया गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि एसडीएम द्वारा बुलाई गई बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। जिसमें उभय पक्षों (बार बेंच) द्वारा सभी गिले शिकवे भुला कर वादकारियों के हित में बार बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने पर बल दिया गया। ऐसी दशा में बार बेंच के बीच चल आ रहा गतिरोध अब समाप्त हो गया है। उन्होने बताया कि गुरुवार को बार एसोसिएशन की बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी अधिवक्ता बंधुओं को एसडीएम व तहसील के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी दी जाएगी, तथा शुक्रवार से सभी अधिवक्ता साथी न्यायिक कार्य करना प्रारंभ करेंगे। वहीं उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती से पूछे जाने पर उन्हें बताया कि बुधवार को बार-बेंच के बीच हुई बैठक बहुत ही सार्थक साबित हुई। अधिवक्ता बंधुओ ने अपनी बातों को बड़े ही सलीके से रखा, तथा हम अधिकारियों ने भी अपनी बातें रखी। तथा दोनों पक्ष यानी बार-बेंच ने वादकारियों के हित को सर्वोपर मानते हुए न्यायिक कार्य करने पर सहर्ष अपनी सहमति दे दी है। अब बार-बेंच के बीच कोई विवाद नहीं है।

Share Now...