― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरएमडीएम अनियमितता में उठी ग्राम प्रधान पर कारवाई की मांग

एमडीएम अनियमितता में उठी ग्राम प्रधान पर कारवाई की मांग

  • 85 प्रधानाध्यापकों के वेतन अवरुद्ध करने पर फूटा शिक्षको का गुस्सा

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों द्वारा फल वितरण न करने के कारण 85 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने पर बीएसए जौनपुर गोरखनाथ पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा और शिक्षको की बजाय एमडीएम का वास्तविक संचालन करने वाले ग्राम प्रधानों पर कारवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने बताया कि विगत 5 माह से प्रत्येक माह बीईओ की समीक्षा बैठक में प्रधानाध्यापकों के सूचित करने के बावजूद विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों के खिलाफ न कोई कारवाई की गई और न फल वितरण कराने का प्रयास ही किया गया। विभाग मौन बना रहा, अब शिक्षको को बलि का बकरा बनाते हुए उनका वेतन अवरुद्ध किया जा रहा है। जो अविधिक और अन्याय है। शिक्षको के आक्रोश को देखते हुए संगठन ने निर्णय लिया है कि ग्राम प्रधानों की अनियमितता का दंड यदि शिक्षको को दिया गया और शिक्षको का अवरुद्ध वेतन बहाल नहीं किया जाता तो शिक्षक चुप नही बैठेगा, आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए हम विवश होंगे। वार्ता में बीएसए जौनपुर डॉ.गोरखनाथ पटेल ने फल वितरण न करने वाले ग्राम प्रधानों की सूची जिलाधिकारी को करवाई हेतु भेजने एवं प्रधानाध्यापकों के अवरुद्ध वेतन बहाल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रवि चांद यादव, लक्ष्मीकांत सिंह,रामदुलार यादव, विष्णु तिवारी, मनोज यादव, सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...