जौनपुर धारा, जौनपुर। पुनीत सागर स्वच्छता अभियान के तहत नदी एवं तालाबों की साफ सफाई की जा रही है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए 5वढ(स्वतंत्र) कम्पनी एनसीसी के कैडेट्स ने कर्नल आरएस मोनी के नेतृत्व में बुधवार को हुसैनाबाद में साफ सफाई का कार्य किया। इस मौके पर कर्नल ने संदेश दिया कि अपने आस पास के इलाके की साफ सफाई रखकर हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। इस मौके पर एनओ मेजर एसएन सिंह, कैप्टन ओपी सिंह, सूबेदार तरसेम कुमार, हवलदार अमरीक सिंह और हवलदार बोधराज आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान

Previous article

