Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरएनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को किया गया हाउस अरेस्ट

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को किया गया हाउस अरेस्ट

  • मुख्यमंत्री के आगमन पर था ज्ञापन देने का प्लान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बुधवार को जब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर आए तो एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यशस्वी सिंह को पुलिस ने उनके आवास सरायडिगुर में हाउस अरेस्ट कर लिया। जौनपुर महोत्सव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार की रात को कांग्रेस नेता एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यशस्वी सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के कारण कांग्रेसी नेता कोई विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा मयफोर्स साथ कांग्रेस नेता यशस्वी सिंह के आवास पर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया।इस मौके पर कांग्रेस नेता अर्जुन पटेल, कामरान वहीद,रिषभ सिंह , जीशान अंसारी, हरि राम आदि भी मौजूद रहे।