Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरकाशी में होली की धूम, रंग के साथ लोगों ने उठाया संगीत...

काशी में होली की धूम, रंग के साथ लोगों ने उठाया संगीत और ठंडाई लुफ्त

जौनपुर धारा, वाराणसी। काशी की नगरी में रंगभरी एकादशी के साथ होली की शुरुआत हो गई है। शहर की सड़कें रंगों, अबीर-गुलाल से सराबोर हो गई हैं। गंगा घाटों पर लोकगीतों की तान गूंथने लगी हैं। साथ ही कलाकारों की महफिल जमने लगी है। इस लोक परंपरा के निर्वहन के साथ, वाराणसी के लोग होली के मौके पर गंगा घाट के किनारे जमकर होली का उत्सव मना रहे हैं। रंग-भंग, ठंडाई के साथ गाने के साथ होली की खुशियां मनाई जा रही हैं। ढोलक- मंजीरे के साथ होली के गीत- गाते लोग झूमते नजर आ रहे हैं। बनारस के लोगों के अलावा, विदेशी भी रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। वहीं बुधवार को गायक अमलेश शुक्ला, केडी और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक गीत को गाया। गायकों ने अपने अंदाज में होली के मूड में राजनीतिक तंज भी कसे। इस दौरान आसपास के लोगों ने भी होली के इस माहौल का खूब आनंद लिया। इस होली के मौके पर बनारस की सड़कें रंगों से भर गई हैं। लोग होली की खुशियां मना रहे हैं। यह ऐसा मौका है जब लोग अपने मतभेदों को भूलकर एक साथ आते हैं और होली की खुशियां मनाते हैं।