Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरएक ही रात वर्तमान तथा पूर्व ग्राम प्रधान के घर हुई भीषण...

एक ही रात वर्तमान तथा पूर्व ग्राम प्रधान के घर हुई भीषण चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहा गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान तथा पूर्व प्रधान के घर एक ही रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाहर हाल में सोए परिवार को छत के रास्ते घुसे चोरों ने आंगन का दरवाजा बंद कर लाक कर दिया तथा अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवर चुरा ले गए। पूर्व प्रधान ओम प्रकाश यादव के घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने नवविवाहिता बहू की अलमारी का लाकर तोड़कर उसने रखे दो सोने का हार, एक सोने की चेन, एक सोने का मांग टीका, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी की करधन चुरा ले गए। जाते-जाते सामानों से भरा बक्सा भी उठा ले गए। जो घर से बाहर 500 मीटर दूर खेत में फेंका मिला। चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख तक बताई गई। जबकि इसी गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान अशोक यादव के घर दो कमरों में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने गोदरेज अलमारी का ताला कर तोड़कर उसमें रखी दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का कनफूल, चार सोने का कंगन उठा ले गए। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख बताई जा रही है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर गौराबादशाहपुर थाने के एसएसआई रमाशंकर पांडेय व उप निरीक्षक राम लाल ने मौके पर पहुंचकर देर तक घटना की जांच पड़ताल की।