Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरअनमोल खजाना है बचपन : सीमा द्विवेदी

अनमोल खजाना है बचपन : सीमा द्विवेदी

  • जेपी इण्टरनेशनल स्कूल में मनाया गया बाल दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। बाल दिवस के अवसर पर जेपी इण्टरनेशनल स्कूल में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि चाचा नेहरू का बच्चों से बहुत प्रेम था। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें उनके प्रेम को याद कर अपने माता-पिता, दादा-दादी, सभी की सेवा करनी चाहिए। शिक्षा, संस्कार के साथ-साथ हमें नैतिक एवं अनुशासित होने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि   थानाध्यक्ष सुजानगंज सैयद हुसैन मुंतजार ने भी बच्चों के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के मॉडलों का अवलोकन करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। विद्यालय द्वारा आयोजित बाल मेले में बच्चों ने साइंस, आर्ट, सोशल, गणित, भाषा, आदि पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया। आए हुए अभिभावकों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।विद्यालय के प्रबन्धक डॉ.जयप्रकाश तिवारी ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र तथा तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत भाषण विद्यालय के ट्रस्टी प्रो. विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 जयप्रकाश तिवारी ने की। आभार ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा किरण उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, पिन्टू सतहरिया, वेद प्रकाश तिवारी, लाल बिहारी तिवारी, राघवेंद्र मणि तिवारी, रामखेलावन मिश्रा, संजीव शुक्ला, डॉ.विनय कुमार त्रिपाठी सहित आदि क्षेत्रीय लोगों के साथ अभिभावक मौजूद रहे।