― Advertisement ―

spot_img

सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...

E-Paper 15-04-2026

Homeअपना जौनपुरएक ही रात में आधा दर्जन से अधिक घरों में हुई चोरी

एक ही रात में आधा दर्जन से अधिक घरों में हुई चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक खूब चल रहा है। बीते मंगलवार की रात को चोरों ने सात घरों को निशाना बनाया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ितों द्वारा स्थानीय थाने पर सूचना दिया गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। विगत कुछ दिनों से चोर आये दिन किसी ना किसी घर को निशाना बना रहे हैं। जिससे लोगों में भय व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जलालगंज स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर नीरज कुमार पुत्र भूल्लन प्रसाद ग्राम सिसाई थाना ररियापुर जिला सारण बिहार जलालगंज स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात और चोर उनके सरकारी आवास का ताला तोड़कर घर में रखा 2 हजार नगदी सहित मय कागजात घर में खड़ी स्कूटी बाइक जिसका नम्बर यू.पी.65डी.के.5638 को उठा ले गए। इसी क्रम चोरों ने दुसरी घटना को अंजाम दिया। चोर स्टेशन पर कार्यरत सरोज कुमार गेटमैन के घर में घूस गयें और सरकारी आवास का ताला तोड़कर 4हजार नगदी सहित बैग में रखा कपड़े तथा जरूरी कागजात उठा ले गए। चोर तीसरी घटना को अंजाम देने के लिए संतोष कुमार गेटमैन के आवास का ताला तोड़कर कमरे मे घूस गयें और उसमें रखा सामान उठा ले गए ज्ञात हो कि संतोष कुमार बाहर ड्यूटी में गया हुआ था। चोरो ने चौथी घटना को अंजाम देने के लिए जलालपुर-थानागद्दी मार्ग पर शराब ठेका के पीछे प्राइवेट क्वार्टर में रह रहे तीन अन्य जलालगंज स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों का जो बाहर ड्यूटी पर गए हैं। उनका भी ताला चटका कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया आये दिन  चोरी की घटना से क्षेत्र मे दहशत का माहौल कायम है। भुक्त भोगी द्वारा घटना की लिखित तहरीर थाने पर दे दी गई है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Share Now...