Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएक सितम्बर को रहस्यमय ढंग से गायब हुआ 12वर्षीय किशोर

एक सितम्बर को रहस्यमय ढंग से गायब हुआ 12वर्षीय किशोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना के रामपुर गांव निवासी गरीब का बेटा 12 वर्षीय रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। रामपुर गांव निवासी बुध्दु प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र लकी रामपुर पोखरे से गायब हो गया है। कोई अप्रहण किया है या कैसे लापता है कारण स्पष्ट नहीं पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुध्दु प्रजापति निहायत गरीब है। किसी तरह मजदूरी कर अपने बच्चो का पालन कर रहा था। लेकिन एक  सितम्बर को अपने छोटे भाई को प्राथमिक विद्यालय पर छोड़ने गया। वहीं से लापता हो गया है। माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। कोई अपहरण कर लिया या कैसे लापता हुआ। क्षेत्र में चर्चा का बिषय बना हुआ है। मिली जानकारी से पता लगा है कि कुछ साल पहले बुध्दु के एक साल का बेटा कोई उठा ले गया था। उसका बली चढ़ा दिया था। गांव में चर्चा है कि कहीं वही घटना इस बच्चे के साथ न हो इसी का डर मां पिता को सता रहा है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग पाया जब कि बुध्दु का दिमागी हालत ठीक नहीं रहता है।