- कंटेनर में आग लगने से जिंदा जला युवक
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बेर्रा के मिश्राइनपट्टी गांव निवासी अचित मिश्र उर्फ भल्लू मिश्र उम्र 45 वर्ष पुत्र लक्ष्मीकांत मिश्र कंटेनर चला रहे थे। कंटेनर में लदी चार चक्का गाड़ी लेकर रविवार रात को कहीं जा रहे थे, कि झांसी जिले के मोठ के पास राष्ट्रीय मार्ग पर कंटेनर और ट्रक में भीषण भिड़ंत होने की वजह से कंटेनर में भीषण आग लग गई। कंटेनर चला रहे भल्लू मिश्र की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। कौन जानता था कि मौत की मनुहूस खबर से अब श्वेता बिटिया उम्र 18वर्ष, बेटा धवल उम्र 16व्ार्ष का पिता का साया सिर से उठ जायेगा। वे अब अनाथ हो जायेंगे, पत्नी गुड्डी की माग सदा सदा के लिए सूनी हो जायेगी। रात में ही पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही परिजन झांसी के लिए चल दिए। वहां पहुंच कर जली हुई अस्थियां लेकर प्रयागराज के संगम घाट पर उनका दाह संस्कार कर मंगलवार को घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में मातम छा गया पत्नी गुड्डी देवी रोते, रोते वेसुध होकर कर बेहोश हो जा रही है। बिटिया श्वेता सहित परिवार की रोने की दहाड़ देख मौजूद लोग अपने आंखों की आंसू नहीं रोक पा रहे थे। सभी के आंखों से आंसू बह रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।



