जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को एक वांछित अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के निर्देश के क्रम में उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्रा मय हमराह के अभियुक्त 38वर्षीय नीरज सरोज पुत्र जुलुम सरोज निवासी ग्राम मादरडीह थाना मुगराबादशाहपुर को उसके घर से रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिये रवाना किया गया। वांछित अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक हजार पचास रुपए भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, उनि.गंगा सागर मिश्रा, हेका.धर्मेन्द्र सिंह, का.गोविन्दा चौहान, का.भीम भारद्वाज आदि शामिल रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Previous article
Next article

