Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हाल में अपर पुलिस महानिदेशक डॉ.जी.के.गोस्वामी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन एवं मण्डलीय तकनीकी सलाहकार सुश्री रिजवाना परवीन की अध्यक्षता में जिले के समस्त पुलिस थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी व महिला आरक्षियों को किशोर न्याय अधिनियम 2015, पॉक्सो अधिनिय 2012  पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक डॉ.जी.के.गोस्वामी के द्वारा वीडियो कान्प्रâेंसिंग के माध्यम से जनपद में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारीयों को प्रजेंटेशन से प्रशिक्षित किया गया और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों द्वारा विवेचना में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। उपरोक्त प्रशिक्षण में बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन कार्यालय, श्रम विभाग, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, वन स्टॉप सेण्टर आदि जनपद के अन्य विभाग सम्मिलित रहे।