जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में शुक्रवार देर शाम को गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा गाजे बाजे व घोड़ों के साथ धूमधाम से निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया जयघोष से नगर गुंजायमान रहा। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में जहां विभिन्न गणपति पूजा समितियों द्वारा दिन में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से नगर भ्रमण कराकर गणपति की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।वहीं दूसरी ओर विनायक गणपति गुड़ाहाई,सिद्धि विनायक नई बाजार व कटरा से छोटे-छोटे बच्चों ने देर शाम को गाजे बाजे, घोड़ो व ध्वज पताका के साथ भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों की टोली ढोल नगाड़ों की भक्तिमय धुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे और गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोषों से नगर गुंजायमान रहा। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल उकनी में बप्पा को नम आंखों से विदाई दी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नगर

Previous article
Next article

