जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के अंगराह गांव के एक युवक की बीती देर रात्रि लगातार उल्टी आने से उपचार दौरान मौत हो गयी। पत्नी द्वारा सास, ससुर और देवर पर जहर खिलाकर मार डालने के आरोप में गुरूवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के अंगराह गांव निवासी विनय कुमार गुप्ता 39वर्ष की मध्य रात्रि उपचार दौरान मौत हो गयी। मृतक विनय कुमार की पत्नी वंदना गुप्ता 35का रोते-रोते बुरा हाल है। पत्नी वंदना ने अपने सास-सत्यभामा ससुर त्रिभुवन तथा देवर कृष्ण कुमार पर पति को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगा रही है। ग्रामीणो का कहना है कि विनय कुमार की मां सत्यभामा अपना मकान व जमीन अपने सबसे छोटे पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता को करीब 11माह पहले बैनामा कर दिया था। जबकि सत्यभामा के चार पुत्र सबसे बडा़ संजय, विनय, चंदन और सबसे छोटा पुत्र कृष्णकुमार है। इसी हिस्सा मकान जमीन को लेकर माता-पिता और पुत्र विनय कुमार से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मां के द्वारा हिस्सा वापस देने के आश्वासन पर विनय कुमार मुम्बई से अपनी रोजी रोटी छोड़कर बच्चो समेत पत्नी को लेकर गांव अंगराह आया और अपने हक के लिए मातापिता से झगडा़ करता रहा। पत्नी बंदना गुप्ता ने रोते बिलखते बताया कि उनका पति विनय कल बुधवार शाम करीब पांच बजे पड़री चौराहा पर अपने पिता त्रिभुवन गुप्ता की हार्डवेयर, बर्तन की दुकान पर से घर लौटा तो उसकी तबियत बहुत खराब हो गयी। उन्हे लगातार उल्टी हो रही थी। आनन-फानन में उपचार हेतु जौनपुर प्राईवेट चिकित्सक के पास ले गये स्थिति गम्भीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां बीच रास्ते में ही विनय की मौत हो गयी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दिब्यप्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के पुत्र रोहित गुप्ता द्वारा दी गयी तहरीर में माता-पिता से जमीनी विवाद की कलह के कारण पिता ने जहर खाया।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
उपचार के दौरान युवक की मौत, पत्नी ने लगाया जहर देने का आरोप



