Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहलाला के नाम पर देवर से कराया दुष्कर्म, फिर भी नहीं अपनाया

हलाला के नाम पर देवर से कराया दुष्कर्म, फिर भी नहीं अपनाया

  • पीड़िता ने पति समेत सात ससुरालीजन के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा
  • कोतवाली पुलिस ने देवर को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिश

जौनपुर धारा, जौनपुर। निकाह होने के एक वर्ष बाद ही शौहर ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। ससुरालीजन ने दबाव डालकर हलाला के नाम पर देवर से बलात्कार कराया। बावजूद इसके शौहर ने दोबारा निकाह करने व अपनाने से साफ इनकार कर दिया। मामला शहर कोतवाली के बड़ी मस्जिद इलाके के मोहल्ला उमर खां का है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज के एक मोहल्ले की 22 वर्षीय सुल्ताना बेगम (बदला हुआ नाम) ने बुधवार की रात कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। पी़डि़ता के अनुसार उसका निकाह अप्रैल 2022 में मुस्लिम परंपरा के तहत उमर खां (बड़ी मस्जिद) निवासी अबू हुरैरा उर्फ फैसल के साथ हुआ था। उसके मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से दहेज के रूप में उपहार दिए थे। शादी के कुछ ही दिन बाद पति व ससुराल के अन्य लोग और दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। जान से मारने की धमकी देते थे। मांग पूरी न होने पर एक वर्ष बाद ही पति ने तीन तलाक दे दिया। वह मायके जाकर रहने लगी। पास-पड़ोस के लोगों व रिश्तेदारों के समझाने पर ससुरालीजन साजिश के तहत उसे मायके से लेकर आए। फिर से निकाह के लिए हलाला का हवाला देते हुए मेरी मर्जी के विरुद्ध देवर मुरसलीन से दुष्कर्म कराया। इसके बाद भी पति व ससुरालीजन ने दोबारा निकाह कर अपनाने से इन्कार कर दिया। तहरीर में आरोपित के तौर पर पति अबू हुरैरा, सास चंदा, ननद शमा, जेठ सद्दाम, जेठानी राबिया, देवर मुरसलीन व सारिक को नामजद किया। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म, मारने-पीटने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, साजिश रचने आदि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, निरीक्षक महमूद आलम अंसारी, शकरमंडी पुलिस चौकी प्रभारी कंचन पांडेय व सहयोगी पुलिस कर्मियों ने मिले सुराग पर आरोपित मुरसलीन को गुरुवार की सुबह उर्दू बाजार चौराहा से गिरफ्तार कर चालान कर चालान कर दिया।