Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरईशापुर में हुआ देव कलश का स्वागत व पूजन

ईशापुर में हुआ देव कलश का स्वागत व पूजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। आगामी दिसम्बर मास में शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में सुल्तानपुर में आयोजित कौशल शिविर की सफलता के लिए शांतिकुंज से शक्ति कलश और अखंड दीप के जौनपुर आगमन पर क्षेत्र के ईशापुर गांव में स्वागत और पूजन अर्चन किया गया। स्वागत एवं पूजन के क्रम में जनपद की सीमा पर स्थित सूरापुर में देवकलश के स्वागत एवं पूजन के उपरांत ईशापुर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में प्रभाकर त्रिपाठी एवं डॉ. सर्वेश मिश्र के संयुक्त संयोजन में देव कलश का स्वागत एवं पूजन अर्चन किया गया। पूजन अर्चन के उपरांत देव कलश के जनपद मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ जौनपुर के मध्य खुटहन, घनश्यामपुर से बटाऊबीर तक विविध समूहों द्वारा पूजन एवं स्वागत किया गया। बदलापुर में हितेंद्र गुप्ता तथा बक्शा शंभूगंज में मालिकराम मौर्य व प्रमोद उपाध्याय के नेतृत्व में गायत्री परिवार एवं अन्य श्रद्धालुओं ने देव कलश का स्वागत एवं पूजन अर्चन किया।