जौनपुर धारा,जौनपुर। सोमवार को जिले के एक परिवार ने अपने बेटे का शव को ईरान से भारत लाने के लिये जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाई है। बेटे की मौत के गम में डूबे परिवार को डीएम की तरफ से आश्वासन मिला कि जल्द ही शव को भारत लाया जाएगा। खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव निवासी संदीप सिंह का २२वर्षीय पुत्र शिवेंद्र प्रताप सिंह बीते फरवरी माह में मर्चेंट नेवी के एक एमवी रासा नामक जहाज पर बतौर टेक्नीशियन ज्वाइन किया था। जहाज खाड़ी देश ईरान के किस-आइस-लैंड पोर्ट पर खड़ा था। 27मार्च की शाम को मर्चेंट नेवी के जहाज पर दुर्घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। वह घर का एकलौता चिराग था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवार बेटे का शव भारत लाने के लिए दर दर भटक रहा है। आज पिता डीएम दिनेश चंद्र सिंह से मुलाकात कर बेटे का शव भारत लाने की गुहार लगाई है।
― Advertisement ―
ईरान से बेटे के शव को मंगाने के लिये डीएम को सौंपा ज्ञापन

Previous article

