Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरईओ ने बैठक कर किया जागरूक, दिया निर्देश

ईओ ने बैठक कर किया जागरूक, दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत कार्यालय कचगांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संदर्भ में शुक्रवार को ईओ कचगांव अनिल कुमार सिंह द्वारा कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में संचारी रोग के बचाव व लक्षण के बारे में जागरूक किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

नगर पंचायत कार्यालय कचगांव में ईओ अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग के नियंत्रण के लिए बैठक की गई। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों को संचारी रोग से बचाव व उसके लक्षण के बारे में जागरूक किया गया। ईओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इन रोगों से बचने के लिए अपने आस पास पानी न जमा होने दें, मच्छर दानी का प्रयोग करें फुल शर्ट पहने, पानी की टंकी को हमेशा ढक कर रखें, तथा कूलर के पानी को समय- समय पर बदलते रहे। इस दौरान आसिफ खान, दीवाकर उपाध्याय, कामेश्वर सिंह, नितेश सिंह, हरिकेश सिंह, उपेंद्र आदि मौजूद रहे।