Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआवासीय बालिका विद्यालय एवं छात्रावास के लिये हुआ भूमि पूजन

आवासीय बालिका विद्यालय एवं छात्रावास के लिये हुआ भूमि पूजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड रामनगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं छात्रावास के लिए भूमि पूजन मड़ियाहूं विधायक डॉ.आरके पटेल ने जलालुद्दीनपुर कसियांव में किया। इस विद्यालय से क्षेत्र के सभी बालिकाओं को कक्षा 9 से 12तक की शिक्षा नि:शुल्क दी जाएगी एवं नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता माता बदल तिवारी व संचालन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुबास गुप्ता, लाल बहादुर पटेल जिलाध्यक्ष अपना दल एस, डॉ.अजय सिंह, डॉ.अरुण सिंह, अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर, कार्यदायी संस्था से अरुण राय, जगदीश सिंह, आशीष सिंह प्रधान, ठेकेदार संजय सिंह, सुनीता वर्मा, कमलेश पाल, मुकेश सिंह प्रधान, सभाजीत यादव, संतोष गौड़, सियाराम बेनवंशी, कृपाशंकर पांडेय, सर्वेश पांडेय, संदीप गौतम, सभाजीत यादव, लाल बहादुर यादव, सरबजीत सरोज, संदीप गौतम, बलराम राजभर, विक्की यादव, ललित तिवारी सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।