जौनपुर धारा, जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 13 मार्च से 18 मार्च के बीच जिलास्तरीय चयन परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। खेलों में 12 वर्ष तथा 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक व बालिकाएं प्रतिभाग कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा सूचीबद्ध खेलों में प्रवेश हेतु 12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं के जिला स्तरीय ट्रायल्स जिला खेल कार्यालय, इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर, जौनपुर में आयोजित होगी। इच्छुक खिलाड़ी चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप खेल विभाग की वेबसाइट से अथवा जिला खेल कार्यालय से निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन प्राप्त कर उसे पूर्णरूप से भरकर चयन/ट्रायल्स हेतु निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन पत्र जमाकर अपने खेल के चयन परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 13 मार्च से 18 मार्च तक सम्पन्न होंगे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए जिला स्तरीय चयन 13 मार्च से
Previous article
Next article

