― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा में पकड़े गये 5 मुन्ना भाई

आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षा में पकड़े गये 5 मुन्ना भाई

  • सुबह से ही परीक्षा केन्द्र पर जुटना शुरू हो गये थे अभ्यार्थी

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद के लिए लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न हुआ। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। इस दौरान कई कई मुन्ना भाई भी पुलिस के हत्थे चढ़ें जो दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने आये थे। हालांकि परीक्षा छूटने के बाद जनपद में यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। पूरा शहर घंटों जाम के झाम में फंसा रहा। 

जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को चार पालियों में होना था। दो दिन तक चलने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई। वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में सुबह से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर जुटना शुरू हो गए। वहीं जौनपुर में पुलिस ने परीक्षा के दौरान 5 मुन्ना भाई दबोचा है।

परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाड़ा पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये। हालांकि परीक्षा छूटने के बाद जनपद में यातायात व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। पूरा शहर घंटों जाम के झाम में फंसा रहा।  जैसे ही महिला-पुरुष परीक्षार्थी अपने वाहनों से निकलना शुरू किए सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। शहर के कई हिस्सों में जाम जैसी स्थिति बनी रही, घंटों बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

पाँच मुन्ना भाई के पकड़े जाने की खबर शहर में फैल गई। जांच एजेसियां भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गई थी। अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थी से पूछताछ की। जांच एजेसियां भी सक्रिय हो गई और उन्होंने भी अभ्यर्थी से पूछताछ की।

पकड़ा गया गिरोह, सरगना अभी भी फरार

इस दौरान दूसरे के स्थान पर अनुराग सिंह, मनीष सिंह, मयंक सिंह, अभिषेक सिंह व सूरज सिंह परीक्षा देने के लिये आये थे जो पुलिस के गिरफ्त में आ गये हैं। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि ये लोग परीक्षा पास कराने के लिये पैसे का लेनदेन पेटीएम, चेक व अन्य माध्यम से तथा प्रवेश पत्र, मार्कशीट अन्य कागजात को लड़को से लेकर इकठ्ठा करते है और सरगना आलोक यादव को देतें हैं। उनके पास से 04 प्रवेश पत्र, 06 मोबाइल, 02 चेक बुक, 01 क्रास चेक व एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि परीक्षा पास कराने का झांसा देकर 6 से 8 लाख रूपये तक लेन-देन कर पास कराने को कुछ लोग सक्रिय हैं। सूचना लगते ही पुलिस तलाश में जुट गई और अन्ततः 5 अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में आ गये। इनका सरगना आलोक यादव सिंगरामऊ जौनपुर फरार वहीं स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी हेतु दबिश देने के लिये रवाना कर दी गई।

डीएम ने किया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा टी.डी.कॉलेज में बने परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित सीसीटीवी कैमरा (कंट्रोल रूम) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को सूचिता पूर्ण नकलविहीन एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए। उन्होने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है। पूरी पारदर्शिता के साथा परीक्षा सम्पन्न कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा की सूचिता को प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो कडी कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...