Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरदो प्रेमियों ने मिलकर की थी विवाहिता की हत्या

दो प्रेमियों ने मिलकर की थी विवाहिता की हत्या

  • कमरे में फंदे पर लटकती मिली थी लाश

जौनपुर धारा, खुटहन। सोइथाखुर्द गांव में बीते 2 जनवरी की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटका पाये जाने के मामले का पुलिस ने अनावरण कर दिया। विवाहिता की हत्या उसके दो प्रेमियों ने गला कसकर किया था। साक्ष्य छुपाने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया गया था। दोनों प्रेमियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। गांव निवासी ज्ञानचंद्र गुप्ता पुत्र अशोक का विवाह लगभग 15वर्ष पूर्व आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की पुत्री ममता के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र भी हैं। पति रोजी रोटी के चक्कर में मुंबई में रह रहा है। 2जनवरी की दोप्ाहर 38वर्षीय ममता का शव संदिग्ध हाल में घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला था। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। मृतका की माता ऊषा देवी ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। मृतका की काल डिटेल के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू किया। जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतका का सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर जपटापुर गांव निवासी सोनू गुप्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दबिश दी गई तो वह घर से फरार पाया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मृतका का उसके पड़ोसी अर्जुन गुप्ता से भी अंतरंग संबंध रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर लगा दिया गया। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों इस समय गोसाईंपुर नहर पुलिया पर मौजूद हैं। हमराहियों संग घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि मृतका ममता का पहले अफेयर अर्जुन के साथ था। बाद में अर्जुन के घर आने जाने वाला उसका दोस्त सोनू गुप्ता से भी वह जुड़ गयी। आरोप लगाया कि वह दोनों को एक दूसरे के प्रति भड़काकर ब्लैकमेल करती थी। जिससे ऊबकर दोनों ने मिलकर उसी के घर में दुपट्टे से उसका गला कसकर हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों को चलान न्यायालय भेज दिया।