Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरआबकारी विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

आबकारी विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

जौनपुर धारा, जफरबाद। क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर शनिवार की देर रात आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्यवाही के दौरान हाइवे पर हड़कम्प की स्थिति बनी रही।
आबकारी अधिकारी तथा आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल कैश टीम के साथ उक्त टोल प्लाजा पर पहुंच गए। वहां पर दो घण्टे से ज्यादा पूरी टीम मौजूद रही। टीम ने कई चार पहिया तथा कन्टेनर आदि को रोककर उनकी चेकिंग की। चेकिंग के दौरान वाहनों के चेंबर तक की गहन तलाशी की गयी। तलाशी के दौरान मौके पर हड़कम्प मच गया। आबकारी निरीक्षक श्री कैश ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के आने की संभावना पर यह कार्यवाही चल रही है। हाइवे के वाहनों तथा आस पास के ईंट भट्ठों पर भी निगरानी चल रही है। अवैध शराब की बिक्री किसी हाल में नहीं होने दी जाएगी।