Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खबर का असर: जेसीज चौराहे पर सुधरी यातायात व्यवस्था

जौनपुर के जेसीज चौराहे पर जाम की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराने से राहगीरों को राहत मिली।
Homeअपना जौनपुरभविष्यद्रष्टा व राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेयी :राकेश त्रिवेदी

भविष्यद्रष्टा व राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेयी :राकेश त्रिवेदी

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर भाजपाइयों ने मनाया सुशासन दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर रविवार को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के अध्यक्षता में संगोष्ठी मतापुर वार्ड में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डॉ. राकेश ने कहा कि मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि आपका ऋषियों जैसा जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने आगे कहा कि माता सरस्वती जिनकी वाणी में वास करती थीं, ऐसे हमारे अग्रज पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में अपना विचार व्यक्त करते हुये अटल जी ने हिन्दी को प्रतिष्ठित किया। केवल हिन्दी को नहीं, अपितु हमारे देश के स्वाभ्भिमान को प्रतिष्ठित किया। उन्होंने कई बार भारतीय सदन के अंदर भी कविताओं के जरिए पक्ष और विपक्ष के नेताओं का दिल जीत लिया था। इसी क्रम में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि देश की नदियों को परस्पर जोड़कर एक नये भारत के निर्माण का सपना देखने वाले भविष्यद्रष्टा, श्रद्धेय अटल जी के विचारों को प्रधानमंत्री मोदी मूर्तरूप दे रहे है। राजनीति के अजातशत्रु, विचारों के धनी अटल जी स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजों से लड़ते हुए और आजादी के बाद आपातकाल में भी जेल गये। उन्होंने कभी विचारों से समझौता नहीं किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक और उपयोगी हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने आये हुये सभी कार्यकर्ताओं का अभ्भिनन्दन किया। संगोष्ठी के उपरांत मतापुर वार्ड के कार्यालय का उद्घाटन जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम को दिनेश सिंह बब्बू, नीरज सिंह, नंदलाल यादव, सुनील यादव मम्मन, सतीश सिंह त्यागी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, प्रमोद यादव, उमाशंकर सिंह, धनन्जय सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, राम सिंह मौर्या, मेराज हैदर, अंकित गुप्ता जगमेंद्र निषाद आदि उपस्थित रहे।