Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरआपरेशन कर पशुचिकित्सक ने दिया भैंस को जीवन दान

आपरेशन कर पशुचिकित्सक ने दिया भैंस को जीवन दान

जौनपुर धारा, खुटहन। विकासखण्ड के इमामपुर गाँव में बुधवार देर रात पशु चिकित्सक ने एक गर्भवती भैंस का आपरेशन कर उसे नया जीवन दान दिया। भैंस को सही सलामत पाकर पशुपालक ने पशुचिकित्सक के प्रति आभार जताया। बताया जाता है कि उक्त गाँव निवासी सद्गुरु सोनी की भैंस लगभग 10 माह के गर्भ से थीे। इसी दौरान बुधवार को गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाने का मामला सामने आया। भैंस की स्थिति नाजुक देख पशुपालक परिवार को स्थानीय स्तर पर असफल प्रयास के बाद पशुधन की चिन्ता होने लगी जिसकी सूचना सुइथाकला विकासखंड के अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात सर्जरी में सिद्धहस्त पशु चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल को दी गई जिसे गम्भीरता से लेते हुए पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचकर आपरेशन कर मृत बच्चे को गर्भ से बाहर निकाल कर भैंस को नया जीवन दान दिया। भैंस को सही सलामत पाकर पशुपालक ने पशुचिकित्सक के प्रति आभार जताया। लोगों ने पशु चिकित्सक की जमकर सराहना की।