Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरआपत्तिजनक मैसेज भेजने वाला आरोपित गिरफ्तार

आपत्तिजनक मैसेज भेजने वाला आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र की एक महिला को आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेजने के आरोपित को पुलिस ने सोमवार को आयरमानिस ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 19 मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपित मो. हसन असकरी पुत्र अबू सालिम निवासी मिल्लत नगर थाना शाहगंज स्थाई पता कोहड़ा थाना पवई जनपद आजमगढ़ को आयरमानिस ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया।