जौनपुर धारा, खेतासराय। आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर असमा इण्टर कॉलेज में बाल दिवस छात्रों के बीच में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पंडित नेहरू के विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक डॉ.अब्दुल वहीद कासमी ने कहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म प्रयागराज में आज ही के दिन हुआ था, इसलिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता है। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने एवं भारत को लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विविधतापूर्ण विशाल आबादी वाले भारत देश को एकजुट करने की चुनौती का सामना करते हुए पंडित नेहरू ने सफलतापूर्वक आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक सुधारों के माध्यम से देश को दिशा प्रदान की, जिससे उन्हें लाखों भारतीयों का सम्मान और प्रशंसा मिली। उन्होंने शिक्षा से लेकर उद्योग जगत को बेहतर बनाने के लिए कई काम किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों को बीच चॉकलेट बांटे गए। इस अवसर पर अम्मार वहीद, मोहमद शाहिद, मोहम्मद आसिफ, फरहान, जाकिर, हसन, मालती गुप्ता, सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित है।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू : डॉ.अब्दुल वहीद

Previous article
Next article

