Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशआधार सत्यापन के बाद हरदोई के मदरसों से गायब हुए 10185 छात्र...

आधार सत्यापन के बाद हरदोई के मदरसों से गायब हुए 10185 छात्र !

  • 3 करोड़ का फर्जीवाड़ा आया सामने

हरदोई : यूपी के हरदोई में मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. इस फर्जीवाड़े का तब पता चला जब मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के खाते से आधार फीडिंग का काम किया जा रहा है. जिसमें आधार फीडिंग के दौरान पता चला कि जिले के 141 मदरसों में पढ़ने वाले 25 हजार 944 छात्रों में से केवल 15 हजार 759 छात्र ही असल में मदरसों में शिक्षा ग्रहण कर रहें है बाकी लगभग 10,185 छात्र फर्जी है .इन 10,185 छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति के 3 करोड़ रूपए ज्यादा का घोटाला किया गया है. दरअसल, हरदोई के 141 मदरसों में से 10,185 छात्र तब गायब हो गए जब खाते से आधार की फीडिंग कराई गई. सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खातों में देने के उद्देश्य से आधार फीडिंग कराया जा रहा है . मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रति वर्ष 3600 रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है. ऐसे में जो 10,185 छात्र गायब हो गए जिन्हें मिलने वाली छात्रवृत्ति का कुल 3 करोड़ रूपए से भी ज्यादा का घोटाला निकल कर आ रहा है. आखिर यह पैसा किसके पास और कैसे चला गया यह एक बड़ा सवाल है.

डीएम ने दिया जांच का भरोसा
हरदोई में मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के नाम पर हुए 3 करोड़ रूपए से भी ज्यादा के फर्जीवाड़े के सम्बंध में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि, विभिन्न सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ही पूरा ब्योरा आधार से जोड़ा जा रहा है. सैंपल के तौर पर कुछ मदरसों की जांच कराएंगे, फर्जीवाड़ा मिला तो जांच होगी और कार्रवाई भी होगी.