Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरअसलम बनाए गए अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव

असलम बनाए गए अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव

जौनपुर धारा, खेतासराय। कस्बा स्थित भटियारीसराय वार्ड निवासी मो. असलम खान को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है जिससे शुभ चिंतकों में खुशी की लहर छा गयी। बता दे कि उक्त सपा नेता को अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. इकबाल खां कादरी ने राष्ट्रीय सचिव नामित करते हुए एक नई जिम्मेदारी दी है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मीडियाकर्मी से बातचीत में असलम ने बताया कि पार्टी हमेशा मेरे कर्तव्यों का फल देती रही है। जिस आशय के साथ यह जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी निर्वहन करूंगा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि हम कार्यकर्ताओं के साथ जेल भरो आंदोलन, साइकिल यात्रा, किसान आंदोलन सहित तमाम आंदोलनों में प्रतिभाग कर चुके है और पार्टी की नीतियों को हमेशा आगे बढ़ाता रहूंगा। उन्होंने पार्टी के शीर्ष क्रम के नेताओं का शुक्रिया अदा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान एडवोकेट, सफर शेख, गुड्डू यादव, राकेश यादव लाला सभासद, सतीश त्रिदेव, गुड्डू, हिसामुद्दीन त्रिभुवन यादव आदि लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी।