― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनुक्कड़ नाटक के जरिए डायरिया के प्रति किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक के जरिए डायरिया के प्रति किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। रेकिट इंडिया और जागरण पहल के संयुक्त तत्वाधान में संचालित परियोजना डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया के अंतर्गत डायरिया नेटजीरो एवं हार्पिक सेफर टॉयलेट फॉर आल बड़े पैमाने पर दस्त प्रबंधन पर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समुदाय को दस्त प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है जो विश्व स्वास्थ संघटन के सात विंदू पर आधारित है। सुलतानपुर प्राथमिक विद्यालय में मंडल अध्यक्ष बद्रीश दुबे व प्रभारी भाजपा ने हरी झंडी दिखा कर किया। महेंद्र दुबे प्रधान अध्यापक उपस्थित रहे और संस्था के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर जागरण पहल जिला समन्वक विशाल सिंह और बक्शा ब्लॉक क्वार्डिनेटर राजेश दुबे उपस्थित रहे।

Share Now...