Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरअवैध तरीके से ट्रांसफार्मर व पोल लगाने के आरोप में जेई, लाइनमैन,...

अवैध तरीके से ट्रांसफार्मर व पोल लगाने के आरोप में जेई, लाइनमैन, मीटर रीडर निलंबित

  • बुधवार को ग्रामीणों की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता की जाँच में सत्यता पाए जाने पर हुई कार्यवाही

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील के छदान गाँव में अवैध पोल लगाने की शिकायत पर हुई विभागीय जाँच में सत्यता पाए जाने पर विद्युत विभाग ने जेई समेत लाइनमैन और मीटर रीडर को निलंबित कर दिया है। उक्त गाँव में हुए विद्युतीकरण में चार विद्युत उपभेक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए पाँच पोल व एक 25 केवी का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मदद से अवैध तरीके से लगा दिया। जिसकी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित विभाग को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर किया था। बुधवार को मुख्य अभियंता वाराणसी व अधीक्षण अभियंता उक्त शिकायती पत्र पर उक्त गाँव में जाँच करने पहुंच गए। जाँच में पाया गया कि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी द्वारा चार विद्युत उपभेक्ताओं को अवैध तरीके से लाभ दिलाने के पाँच पोल व एक ट्रांसफार्मर अनावश्यक लगवा दिया गया है। जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उक्त मामले को लेकर सुजानगंज थाने में तहरीर दी गई। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। जाँच कर मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा। वहीं विद्युत विभाग के एक्ससीएन रामा नंद मिश्र ने बताया कि विभागीय जाँच में सत्यता पाए जाने पर विभाग ने जेई संदीप सरोज, लाइनमैन ओमप्रकाश यादव और मीटर रीडर ब्रिखेश दुबे को निलंबित कर दिया गया है।