जौनपुर धारा, खुटहन। कोकना गांव के जयगुरुदेव आश्रम के पास से शनिवार की भोर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पखवाड़ा पूर्व स्थानीय एक गांव में बाइक पर बैठ अवैध तमंचा लहराते हुए खुद की फोटो सोशल मीडिया में प्रसारित किया था तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के छंगापुर गांव निवासी अजीत कुमार गौतम पखवाड़ा पूर्व बाइक पर बैठ अवैध तमंचा लहराते हुए फोटो प्रसारित किया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार की भेर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान वह बाइक से शाहगंज की तरफ जा रहा था उसे रोककर पूछताछ की गई तो वह सही जवाब नहीं दे सका। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उसने कबूल किया कि वह सोशल मीडिया पर असलहे के साथ खुद की तस्वीर प्रसारित किया था। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चलान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार



