Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में शिक्षक नेता के भाई ने खुद को मारी गोली

अयोध्या में शिक्षक नेता के भाई ने खुद को मारी गोली

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के बिहारा गांव के निवासी शिक्षक नेता दिनेश कांत पांडे के छोटे भाई महेश कांत पांडे ने बाथरूम में खुद को बंद कर कर अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली. गोली से महेश कांत पांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. आखिर क्या है पूरा मामला.

दरअसल, बताया जा रहा है कि महेश कांत पांडे लखनऊ में व्यवसाय करते थे. ऐसे में जब कोरोना काल का साया आया तो व्यवसाय में भारी नुकसान हो गया था. तभी से वे अवसाद में चल रहे थे. हालांकि कोरोना काल के बाद फिर से व्यवसाय शुरू किया लेकिन पहले की भांति नहीं चल पाया. यही कारण है कि महेश कांत पांडे अवसाद में रहते थे. कृष्णकांत पांडे ने शनिवार को अपने पैतृक गांव में घर के अंदर बने शौचालय में जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. जैसे इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

PM रिपोर्ट के आधार पर पुलिस करेगी जांच

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी रुदौली आशुतोष मिश्रा ने बताया कि महेश कांत पांडे ने अपनी खुद की रिवाल्वर से सीने में गोली मार ली थी. जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.