― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनअयोध्या के ऋषि सिंह बने 'इंडियन आइडल-13' के विनर

अयोध्या के ऋषि सिंह बने ‘इंडियन आइडल-13’ के विनर

टीवी इंडस्ट्री के फेमस सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ को अपना विनर मिल गया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या के ऋषि सिंह ने इस बार की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की है। ऋषि सिंह ने गुजरात के शिवम शाह, जम्मू के चिराग कोतवाल और बंगाल से बिदीप्ता चक्रवर्ती, देबस्मिता रॉय, सोनाक्षी को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया है। ऋषि सिंह के फैंस सिर्फ इंडियन आइडल देखने वाले दर्शक ही नहीं बल्कि स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं। फैंस को ऋषि की आवाज में अरिजीत सिंह जैसी बात नजर आती है। राम की नगरी अयोध्या के ऋषि सिंह को ‘इंडियन आइडल-13’ की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली। ‘इंडियन आइडल-13′ जीतने वाले ऋषि सिंह अपने माता-पिता को भगवान की तरह पूजते हैं। दरअसल, ऋषि सिंह ने बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया है। ऋषि सिंह की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि विराट कोहली सोशल मीडिया पर जिन 255 लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक ऋषि सिंह भी हैं। उत्तर प्रदेश की अयोध्या से आए ऋषि सिंह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग में भी रहते थे, जिसके बाद से कयास लगने लगे थे कि वही इस बार की ट्रॉफी जीतने वाले हैं।’इंडियन आइडल 13′ के ऑडिशन राउंड से ही सभी जज के फेवरेट बन चुके ऋषि सिंह की गायिकी को माधुरी दीक्षित, कुमार सानू, अब्बास-मस्तान जैसे सितारे भी पसंद करते हैं और सोशल मीडिय पर भी तारीफ कर चुके हैं।’इंडियन आइडल 13’ के विनर ऋषि सिंह हैं तो वहीं देबस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल पहले और दूसरे उपविजेता रहे।

Share Now...