अजय देवगन को अंदाजा भी नहीं था कि यह फैन इस तरह की हरकत कर देगा। अजय जब फैन्स के हुजूम के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे थे तो उन्हीं के बीच मौजूद एक फैन ने अजय का हाथ जोर से पकड़ लिया और फोटो खींचने लगा। अजय ने मुश्किल से हाथ छुड़ाकर झटक दिया। अजय देवगन के लिए इस बार का बर्थडे बेहद स्पेशल रहा। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘भोला’ थिएटर्स में रिलीज हो गई और इसके साथ ही उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म ‘मैदान’ का भी टीजर रिलीज कर दिया। दो अप्रैल को अजय देवगन ने अपना 54वां बर्थडे फैन्स और मीडिया के साथ मनाया। लेकिन इस दौरान एक फैन ने उनके साथ ओछी हरकत कर दी, जिससे एक्टर भड़क गए। अजय देवगन ने उस फैन को कुछ कहा तो नहीं, लेकिन चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।दरअसल अजय को बर्थडे विश करने के लिए फैन्स उनके घर के बाहर खड़े थे। अजय देवगन जैसे ही अपने घर से बाहर निकले, फैन्स ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी क्लिक करने लगे। कुछ फैन्स तो उन्हें छूने की भी कोशिश करने लगे। अजय ने सबके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सबका हाथ जोड़कर शुक्रिया भी अदा किया। लेकिन इसी बीच एक फैन ने अजय देवगन का हाथ पकड़ लिया। एक हाथ से उस फैन ने अजय देवगन का हाथ पकड़ा और दूसरे हाथ से फोन में सेल्फी लेने लगा। यह देख अजय देवगन को गुस्सा आ गया और उन्होंने किसी तरह खुद पर काबू रखते हुए हाथ छुड़ा लिया। बाद में अजय देवगन सभी फैन्स से मिले और चले गए। इस वीडियो पर फैन्स और यूजर्स का मिक्स्ड रिएक्शन आ रहा है। जहां कुछ ने उस फैन की हरकत को गलत बताया, वहीं कुछ ने अजय देवगन पर ही सवाल उठा दिए। हालांकि बहुत से लोग ऐसे थे, जिनका मानना था कि उस फैन को इस तरह से अजय देवगन का हाथ नहीं पकड़ना चाहिए था। बात करें अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ की तो यह 31मार्च को रिलीज हुई थी। तमिल की हिट फिल्म ‘कैथी’ के इस हिंदी रीमेक को अजय देवगन ने डायरेक्ट भी किया है। फिल्म ने अब तक तीन दिनों में सिर्फ 27.50करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘भोला’ में तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, अमाला पॉल और राय लक्ष्मी जैसे स्टार्स हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर हत्या मामला बक्शा : पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, एक गंभीर घायल वाराणसी रेफर
जौनपुर हत्या मामला बक्शा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि...
…जब एक फैन ने जोर से पकड़ा अजय देवगन का हाथ



