Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयअमेरिका में होने वाले हैं राष्ट्रपति पद के चुनाव

अमेरिका में होने वाले हैं राष्ट्रपति पद के चुनाव

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं जिसमें भारतवंशी निकी हेली भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं. इसी बीच हेली ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा भारत अमेरिका पर भरोसा नहीं करता है. वह देश को कमजोर समझता है. हेली ने भारत और रूस के करीबी रिश्तों पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत स्मार्ट बन रहा है. देश ने हाल में रूस के साथ दोस्ती बनाए रखी है.

भारत ने चतुराई दिखाई

फॉक्स बिजनेस के एक कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार निकी हेली ने बुधवार (7 फरवरी) को कहा कि भारत अमेरिका के साथ संबंध बनाना चाहता है लेकिन भारत को अभी तक अमेरिका पर भरोसा नहीं है. इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि भारत ने हालिया वैश्विक स्थिति को देखते हुए चतुराई दिखाई है और रूस के साथ अच्छे संबंध बनाए रखा हैं.

रूस के साथ भारत के अच्छे संबंध का कारण सैन्य हथियार 

हेली ने अपने बयान में कहा कि मैंने भारत को भी डील किया है. मैंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अमेरिका के साथ भागीदारी को बढ़ाने की बात की है .उन्होंने कहा कि भारत रूस के साथ भागीदारी नहीं बनाना चाहता है, वो अमेरिका के साथ रिश्ते मजबूत करना चाहता है, लेकिन दिक्कत ये है कि भारत को अमेरिका की जीत पर भरोसा नहीं है. उन्हें लगता है कि हम कमजोर हैं और हम नेतृत्व नहीं कर सकते हैं. हेली ने कहा कि पार्टनरशिप के मामले में भारत ने चतुराई दिखाई है. उन्होंने रूस के साथ करीबी संबंध इसलिए बनाए हैं क्योंकि वहां से उन्हें अपने बहुत सारे सैन्य हथियार मिलते हैं.

भारत और जापान की चीन पर निर्भरता कम

साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर रह चुकि निकी हेली ने फॉक्स बिजनेस न्यूज को बताया कि जब हम फिर से नेतृत्व करना शुरू करेंगे, हम सबसे पहले अपनी कमजोरी को दूर करेंगे तभी हमारे मित्र भारत, ऑस्ट्रलिया,इजरायल, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड भरोसा करेंगे.