Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशअमहट में बनेगा बस्ती का सबसे बड़ा पार्क

अमहट में बनेगा बस्ती का सबसे बड़ा पार्क

जिला प्रशासन की पहल पर बस्ती जनपदवासियों को एक बड़ा सौगात मिलने जा रही है. यहां के अमहट घाट पर 30 बीघे जमीन में शहर का सबसे बड़ा पार्क बनने जा रहा है, जिसके लिए एक करोड़ रुपए की पहली किश्त भी आवंटित कर दी गई है. जनपद में अभी तक इतना बड़ा पार्क नहीं था. अब लखनऊ, नोएडा जैसे बड़े शहर की तरह बस्ती में भी पार्क बनेगा, जो पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा. इस पार्क के बन जाने से एक तरफ़ जहां पर्यटन का विकास होगा. वहीं छोटे दुकानदारों को रोजगार भी मिल सकेगा.

बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा 30 बीघे जमीन में बनाएं जाने वाले इस पार्क के लिए आवास और शहरी नियोजन विभाग को 5 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था. जो मंजूर भी कर लिया गया है और पार्क के लिए एक करोड़ रुपए विभाग द्वारा जारी भी कर दिया गया है. निकाय चुनाव के बाद बीडीए द्वारा पार्क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु की जाएगी और एक ही साल के अन्दर इस पार्क को बना भी दिया जाएगा. जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सैर सपाटा और जिम की भी व्यवस्था की जाएगी. यहां बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों सभी के मनोरंजन की व्यवस्था होगी. अमहट घाट पर बनने वाले इस पार्क में एक किलोमीटर लम्बा वाकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा. जिससे लोग यहां टहल सके, साथ ही पार्क में योगा सेंटर, ओपन एंफी थियेटर और बैठने के लिए लकड़ी बेंच भी बनाया जाएगा, यह पार्क पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा. जहां तरह-तरह के पेड़ पौधें भी लगाए जाएंगे. पार्क के दीवारों को भी आकर्षक बनाया जाएगा, दीवारों को रंग-रोगन के साथ ही आकर्षक कलाकृतियों से भी सजाया जाएगा.