जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना अन्तर्गत अमारी गांव निवासी रोहित पासी पुत्र छंगू सरोज द्वारा ब्राह्मण जाति व उनकी बहन बेटियों के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी करने व उसे फेसबुक पर वायरल कर ब्राह्मण धर्म व सनातन धर्म तथा देवी देवताओं पर कई महीनो से टिप्पणी कर उसे फेसबुक पर वायरल कर रहा है व खुलेआम ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा है। जिसे लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा सोमवार के दिन लिखित प्रार्थना पत्र महराजगंज थाना अध्यक्ष को दिया गया और शासन से मांग करते हुए यह कहा गया कि रोहित पासी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए जहां पर जिले भर के ब्राह्मण आक्रोशित हैं। वही संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ.अतुल दुबे ने कहा कि अगर जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं की जाती है। तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर श्याम मिश्र ब्लॉक अध्यक्ष, जगदीश उपाध्याय, सुरेंद्र तिवारी, नागेंद्र कुमार मिश्रा, जगदीश उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अमित पांडे(पत्रकार), राजकमल मिश्र(पत्रकार), राजेंद्र शर्मा, पंकज उपाध्याय, संजय तिवारी, अतुल तिवारी, रमेश कुमार मिश्र, नीरज कुमार मिश्र, दीपक मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, विनय मिश्र, अमरपाल तिवारी, नीलेश मिश्र, भैयालाल उपाध्याय, राघवेंद्र, अशोक चतुर्वेदी, श्रीकांत उपाध्याय, संजय तिवारी, राजन पांडे सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ ब्राह्मण सभा ने की कार्यवाही की मांग

Previous article
Next article


