― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षकों सहित होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिक्षकों सहित होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

  • मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने किया सम्मानित
  • पिनाका इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला पकड़ी में पिनाका इंस्टीट्यूट में रविवार को शिक्षकों सहित होनहार विद्यर्थियों को पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि द्वारा सम्मानित किया गया। बताते चलें कि नगर के मोहल्ला पकड़ी में स्थित स्पेक्ट्रम कोचिंग संस्थान की शाखा पिनाका इंस्टीट्यूट में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व पत्रकारों को अंगमवस्त्र ओढ़ाकर, होनहार विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि द्वारा ससम्मान सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कपिलमुनि ने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन में विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराते हैं। जिससे हर कोई गौरवान्वित होता है और गुरु की यही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। पिनाका के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय व अनुपम सर ने आए हुए सभी अतिथियों को माला पहनाकर व अंगमवस्त्र से सम्मानित करते हुए आभार प्रकट किया और कहा कि आज यह सब आपके आशीर्वाद से संभव हुआ है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि गुप्ता, पत्रकार राकेश मिश्रा, विक्की गुप्ता, शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष प्रमोद दुबे, विद्यार्थी प्रमुख शिवम दुबे, राजीव जायसवाल, न्यू शक्ति डायरेक्टर राजन सिंह, हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट के डायरेक्टर डॉ.सुधाकर दुबे, आरपी सिंह सहित क्षेत्र के सम्मानित शिक्षक और नागरिक मौजूद रहे।

Share Now...