जौनपुर धारा, खुटहन। सोइथाखुर्द गांव के नहर के पास से पुलिस ने अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपित को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर किशोर कुमार चौबे ने बताया कि लोनिया पट्टी गांव निवासी राम अवतार प्रजापति डेढ़ माह पूर्व इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। वह किशोरी पर जबरन विवाह करने का दबाव भी बना रहा था। पीड़िता की माता की तहरीर पर उसके खिलाफ थाने में अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जगह जगह दबिश देने लगी। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर नहर के पास घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
अपहरण व पाक्सो का आरोपित गिरफ्तार


